राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, संबित पात्रा बोले- जनादेश का अपमान

राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, संबित पात्रा बोले- जनादेश का अपमान*
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा हालिया विधानसभा चुनावों में “वोट चोरी” के लगाए गए आरोपों पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने राहुल गांधी को “अयोग्य नेता” बताते हुए कहा कि वह इंडिया गठबंधन के नेतृत्व के काबिल नहीं हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पत्र ने राहुल गांधी के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि लोकसभा में भाजपा का हर छठा सांसद “वोट चोरी” से जीता है। संबित पात्रा ने कहा, “जो खुद चोरी करते हैं, उन्हें हर कोई चोर नजर आता है। राहुल गांधी का बयान जनता के जनादेश का अपमान है।” उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई है और इसे चोरी नहीं कहा जा सकता। भाजपा नेता ने इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि गठबंधन आंतरिक मतभेदों के चलते टूटने की कगार पर है और आने वाले समय में इसका विघटन हो सकता है।

1273 views