राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, बोले- ‘वोट चोरी से जीते कई सांसद

राहुल गांधी का भाजपा पर हमला, बोले- ‘वोट चोरी से जीते कई सांसद’*
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कई सांसद “वोट चोरी” के जरिए चुनाव जीते हैं। राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की भाषा में ऐसे सांसदों को क्या “घुसपैठिया” कहा जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर चुनावी प्रक्रिया तथा संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि जो लोग मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से छेड़छाड़ करते हैं, वे सच से डरते हैं। राहुल ने दावा किया कि यदि पूरी तरह निष्पक्ष चुनाव कराए जाएं तो भाजपा 140 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। उन्होंने हरियाणा का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि वहां संस्थाओं का दुरुपयोग कर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। भाजपा की ओर से राहुल गांधी के आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

335 views