जनगणना 2027: 34 सवालों के जवाब देने होंगे, पहली बार होगी डिजिटल प्रक्रिया*
जनगणना 2027 के तहत लोगों को परिवार और मकान से जुड़े कुल 34 सवालों के जवाब देने होंगे, जिसमें घर, सुविधाओं और परिवार की जानकारी शामिल होगी। पहली बार यह जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और डाटा ऑनलाइन फीड किया जाएगा, जिसे पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। निदेशक शीतल वर्मा के अनुसार, 7 से 21 मई तक स्वगणना की सुविधा रहेगी, जिसमें परिवार का मुखिया ऑनलाइन फॉर्म भर सकेगा। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे। प्रदेश में करीब 3.90 लाख मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाए गए हैं और 5.25 लाख अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी जानकारी या समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।






