राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के अलग होने पर केजरीवाल का BJP पर हमला

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के अलग होने पर केजरीवाल का BJP पर हमला*
राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देने के बाद पार्टी में हलचल तेज हो गई है। इस घटनाक्रम पर पार्टी की ओर से पहली प्रतिक्रिया राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दी, जिसके बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सीधा निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, “बीजेपी ने एक बार फिर पंजाबियों के साथ धोखा किया है।” उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी नेताओं के लगातार सामने आ रहे बयानों से यह मामला राजनीतिक रूप से और गरमा गया है, वहीं आने वाले दिनों में इस पर और प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।

2881 views