अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा? विधेयक पेश; भारतीयों की नौकरी पर खतरा

अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा? विधेयक पेश; भारतीयों की नौकरी पर खतरा*
अमेरिका की संसद में एच-1बी वीजा पर तीन साल के लिए रोक लगाने का विधेयक पेश हो गया है। अगर यह विधेयक पास होकर कानून बन जाता है तो भारतीयों की नौकरी पर बड़ा खतरा मंडराने लगेगा। 2022-23 के आंकड़े देखें तो अमेरिका का एच-1बी वीजा पाने वालों में 72 प्रतिशत के आसपास भारतीय हैं। वहीं कुछ सालों में यह आंकड़ा 75 फीसदी तक गिरा है। ऐसे में कानून बनने के बाद नए एच-1बी वीजा पर रोक ही लग जाएगी और अमेरिका में नौकरी करने का भारतीयों का सपना चूर हो जाएगा।

134 views