अरिहंत सोश्ययल ग्रुप का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को ।
इंदौर शहर के सबसे बड़े जैन श्वेताम्बर सोश्ययल ग्रुप अरिहंत का शपथ ग्रहण समारोह आई पी एस एकेडमी पर रविवार 26 अप्रैल को आयोजित होगा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप जी ललवानी ने बताया की समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रेनेसा युनिवर्सिटी के कुलपति मा स्वप्निल जी कोठारी, राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष फेडरेशन विजय जी मेहता, युवा उद्योगपति मनीष जी सुराणा की उपस्थिति में अरिहंत ग्रुप की नविन अध्यक्ष एवं कार्यकारणी को शपथ दिलाई जाएगी।
शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से संजय जी छाजेड़,संतोष जी मामा,निलेश जी पोखरना, शिखरचंद जी बाफना,विनय जी बोथरा उपस्थित रहेंगे।
आयोजन में इंदौर शहर के सभी ग्रुपो से वरिष्ठ पदाधिकारी भी आमंत्रित किए गए हैं।






