*दिग्विजय की यात्रा पर फरमान से कांग्रेस में घमासान, मुकेश नायक को बताया ‘बीजेपी का स्लीपर सेल’*
_दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन यात्रा’ पर बयान देने से पहले प्रवक्ताओं को परामर्श की हिदायत देने वाले प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक अब अपनी ही पार्टी के नेता के निशाने पर हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल यादव ने नायक पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘बीजेपी का स्लीपर सेल’ करार दिया। यादव ने यहां तक कह दिया कि ऐसे व्यक्ति के कांग्रेस में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकेश नायक ने कई बार कांग्रेस को धोखा दिया है। अनिल यादव ने सवाल उठाया कि जब दिग्विजय सिंह एआईसीसी से चर्चा के बाद उज्जैन से अयोध्या तक ‘सत्य सनातन यात्रा’ निकाल रहे हैं, तो प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग को आखिर दिक्कत क्या है? उन्होंने इस पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। यादव ने मुकेश नायक के रिश्तेदारों को शिवराज सिंह चौहान सरकार में उपकृत किए जाने का आरोप लगाते हुए उन पर दलाली करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। गौरतलब है कि 22 अक्टूबर को मुकेश नायक ने कांग्रेस के
67 views





