*चेम्बूर महिला मंडल ने जगाई नारी शक्ति की अलख*
मुंबई, 22 अक्टूबर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, चेम्बूर द्वारा तेरापंथ भवन में ‘या देवी सर्वभूतेषु’ एवं ‘मेरी शक्ति की कहानी’ कार्यशालाओं का आयोजन साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी एवं साध्वीवृंद के पावन सान्निध्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र एवं मंगलाचरण से हुआ।
‘मेरी शक्ति की कहानी’ के अंतर्गत लगभग 13 बहनों ने अपने जीवन के संघर्षों एवं चुनौतियों पर विजय पाने के प्रेरणादायी अनुभव साझा किए। साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी एवं साध्वीश्री योगक्षेमप्रभाजी ने भी अपने संस्मरणों के माध्यम से आत्मबल एवं सकारात्मक सोच का संदेश दिया।
युवती बहनों के लिए हस्तनिर्मित शिल्प प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बहनों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों का सम्मान किया गया। विशेष अतिथि श्रीमान वीराग मधुमालती ने गीत प्रस्तुत किया। लंबूर महिला मंडल की बहनों ने श्रीमान विरागजी मधुमालती के गीत की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए एनजीओ के
बच्चों द्वारा निर्मित दीपमालिका के दीपक
प्रदान कर उनका सम्मान किया।
साथ ही नारीलोक में क्षेत्रीय एवं अखिल भारतीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाली बहनों को भी सम्मानित किया गया।*दीपावली के उपलक्ष्य में मंडल द्वारा अभिषेक एनजीओ को विशेष दान अभियान का आयोजन कर सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया गया।*
मंडल अध्यक्षा श्रीमती ममता कच्छारा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन उपाध्यक्षा श्रीमती जूली परमार एवं श्रीमती टीना हिरण ने किया। बहनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ यह आयोजन नारी सशक्तीकरण, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।मंत्री श्रीमती पायल मांडोत, उपाध्यक्षा श्रीमती वीणा कोठारी एवं प्रचार-प्रसार मंत्री श्रीमती पूजा सिंयाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने एवं सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
871 views





