इंदौर में आज से तीन दिन तक महाराष्ट्रीयन व्यंजनों की ‘उस्तादी

*इंदौर में आज से तीन दिन तक महाराष्ट्रीयन व्यंजनों की ‘उस्तादी’

इंदौर में आज से महाराष्ट्रीयन संस्कृति और स्वाद का जत्रा मेला शुरू हो रहा… इस आयोजन की जानकारी देते हुए एड्. स्वाति युवराज काशीद बताती हैं कि आज शुक्रवार से शुरू हो रहा यह जत्रा-मराठी वारसा फेस्टिवल 25 अक्टूबर तक विजय नगर स्थित गुजराती स्कूल में आयोजित होगा… इस आयोजन की खास बात यह है कि यहां प्रोफेशनल शेफ नहीं, बल्कि गृहणियाँ अपने हाथों से पुरण पोळी, मिसल पाव और उकडीचे मोदक जैसे माँ के हाथ के स्वाद वाले असली महाराष्ट्रियन व्यंजन परोसेंगी… यहां लजीज खान-पान के साथ पारंपरिक लावणी नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लेने का अवसर मिलेगा… स्वाति काशिद ने इंदौरियों से अपील की है कि वे इस अनोखे सांस्कृतिक संगम का हिस्सा जरूर बनें..!

0 views