प्रधान मंत्री जी ने कीर्तिमान रचा” यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

“प्रधान मंत्री जी ने कीर्तिमान रचा” यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

जी ने आज भारत में सर्वाधिक समय तक शासन प्रमुख के रूप में सेवा का कीर्तिमान रचा है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री जी को पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सुरेश पचौरी ने हार्दिक बधाई एवं आत्मीय अभिनंदन के साथ कहा गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का उनका संकल्प, नेतृत्वक्षमता और कौशल राष्ट्र के लिए गौरवशाली पल रहे हैं। ‘विकसित भारत’ के ध्येय के साथ गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक मंच पर श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में “राष्ट्र प्रथम “ व “सुशासन “की भावना से हमारे देश ने तरक्की की है।
श्री पचौरी ने इस अवसर पर चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रार्थना करते हुए मां भगवती उनको ऊर्जावान बनाए रखें, तथा उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति व विकास के द्वार पर दस्तक दे ।

804 views