*करण औजला शो पर निगम का दूसरा एक्शन, फिर जब्त हुआ सामान, तीन ट्रक भरकर ले गई टीम*
*इंदौर। पंजाबी सिंगर करण औजला के शो को लेकर नगर निगम एक बार फिर सख्त नजर आया। शो से पहले कार्रवाई कर निगम ने जहां 27 लाख रुपए मनोरंजन कर के रूप में वसूले थे, वहीं अब रविवार सुबह दोबारा कार्रवाई करते हुए निगम टीम ने फिर से मौके पर धावा बोल दिया।*
*बताया जा रहा है कि निगम को मिली राशि अपेक्षा से कम थी और मामला बड़ा होने के चलते अधिकारियों ने दोबारा जांच और कार्रवाई का फैसला लिया। इसी के तहत जोन 10 की टीम ने झोनल अधिकारी मिश्रा, सीएसआई और रिमूवल टीम की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए तीन ट्रक सामान जब्त कर लिया।*
*इस अचानक हुई कार्रवाई से आयोजकों में हड़कंप मच गया। नगर निगम की सख्ती साफ संकेत दे रही है कि बिना पूरी अनुमति और कर भुगतान के बड़े आयोजन करना अब आसान नहीं होगा।






