ट्रंप ने दिया संकेत, ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को धीरे-धीरे कम करने पर विचार*
पश्चिम एशिया में ईरान और इस्राइल के बीच तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को धीरे-धीरे कम करने पर विचार किया जा रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्यों के करीब पहुंच चुका है, जिनमें ईरान की मिसाइल क्षमता और रक्षा ढांचे को कमजोर करना शामिल है। इस बीच, इस्राइल ने ईरान के एक गैस फील्ड पर हमला किया, जबकि ईरान ने कतर के एलएनजी प्लांट को निशाना बनाया। इस टकराव का वैश्विक तेल और गैस कीमतों पर असर पड़ा। ट्रंप ने पांच बड़े लक्ष्य बताए: ईरान की मिसाइल और रक्षा क्षमता को खत्म करना, नौसेना और वायुसेना को कमजोर करना, परमाणु हथियार क्षमता रोकना और सहयोगी देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करना। हालांकि, जवाबी हमलों में अमेरिकी F-35 विमान को नुकसान हुआ, पायलट सुरक्षित है। ट्रंप के बयान से संकेत मिलता है कि अमेरिका युद्ध को लंबा खींचना नहीं चाहता, लेकिन जमीनी हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।






