देशभर में ईद का जश्न, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी शुभकामनाएं*
रमजान के पूरे 30 रोजे और इबादतों के बाद ईद का चांद दिखते ही देशभर में खुशी का माहौल बन गया। मस्जिदों से ईद का एलान किया गया और लोग पटाखे जलाकर, गले मिलकर और एक-दूसरे को मुबारकबाद देकर त्योहार की खुशी मनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी और भाईचारे व दया की भावना को मजबूत बनाने की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सभी नागरिकों को ईद की बधाई दी और समाज के कमजोर वर्ग के प्रति दया और सहयोग का संदेश दिया। साथ ही, पीएम मोदी ने नवरोज की भी शुभकामनाएं दी और नए साल में खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।






