ईरान ने डिएगो गार्सिया बेस पर मिसाइल हमला किया, लंबी दूरी की क्षमता पर उठे सवाल

ईरान ने डिएगो गार्सिया बेस पर मिसाइल हमला किया, लंबी दूरी की क्षमता पर उठे सवाल*
ईरान ने अमेरिका और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य ठिकाने डिएगो गार्सिया पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे वैश्विक सुरक्षा चिंता बढ़ गई है। मिसाइलों में से एक उड़ान के दौरान खराब हो गई, जबकि दूसरी को अमेरिकी युद्धपोत ने इंटरसेप्ट किया। दोनों मिसाइलें अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचीं। यह हमला इसलिए अहम है क्योंकि ईरान की घोषित मिसाइल रेंज लगभग 2000 किलोमीटर है, जबकि डिएगो गार्सिया बेस करीब 4000 किलोमीटर दूर है। विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान लंबी दूरी की मिसाइलों को विकसित करने के अंतिम चरण में है। डिएगो गार्सिया बेस हिंद महासागर में स्थित है और अमेरिका के बमवर्षक विमान, परमाणु पनडुब्बियां और गाइडेड मिसाइल जहाजों का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस हमले ने अमेरिका और उसके सहयोगियों में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है और क्षेत्रीय तनाव में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

2211 views