सुपर-8 से पहले भारत की चिंता बढ़ी, अभिषेक का फॉर्म और तिलक का स्ट्राइक रेट सवालों में*
टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण में अजेय रहने के बावजूद भारतीय टीम का प्रदर्शन पूरी तरह संतोषजनक नहीं रहा है। बल्लेबाजी और फील्डिंग में टीम संघर्ष करती दिखी, जबकि गेंदबाजी अपेक्षाकृत मजबूत रही। अब सुपर-8 चरण में भारत की असली परीक्षा शुरू होने जा रही है, जहां पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट होकर दबाव में हैं। वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा ने चार मैचों में 120.45 के स्ट्राइक रेट से 106 रन बनाए हैं, जो उनके करियर स्ट्राइक रेट से कम है। धीमी पिचों पर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को स्पिन के खिलाफ दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। अभ्यास सत्र के दौरान कोच गौतम गंभीर ने अभिषेक से लंबी चर्चा की। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि सुपर-8 में बल्लेबाज बेहतर तालमेल बिठाएंगे। गेंदबाजी अब तक टीम की ताकत रही है, लेकिन खिताब बचाने के लिए सभी खिलाड़ियों को सामूहिक प्रदर्शन करना होगा।






