ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ खिलौना कारोबारी की बड़ी कानूनी जीत

ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ खिलौना कारोबारी की बड़ी कानूनी जीत*
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ जब बड़े कॉरपोरेट खामोश थे, तब एक खिलौना कारोबारी रिक वोल्डेनबर्ग ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। शिकागो स्थित शैक्षणिक खिलौना कंपनी Learning Resources के सीईओ वोल्डेनबर्ग ने बढ़ते टैरिफ को छोटे कारोबारों के लिए घातक बताते हुए इसे चुनौती दी।
उनका कहना था कि टैरिफ से लागत बढ़ी, मुनाफा घटा और विस्तार योजनाएं रुक गईं। अंततः अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को अवैध ठहराया। यह मामला सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि अमेरिका के छोटे कारोबारों की आवाज बनकर उभरा।

1273 views