सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी ट्रंप अडिग, 10% ग्लोबल टैरिफ लागू

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी ट्रंप अडिग, 10% ग्लोबल टैरिफ लागू*
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ को अवैध ठहराए जाने के बावजूद अपनी टैरिफ नीति से पीछे हटने से इनकार कर दिया है। ट्रंप ने 24 फरवरी से 10 प्रतिशत ग्लोबल टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है, जो 150 दिनों तक प्रभावी रहेगा। भारत के साथ व्यापार समझौते पर ट्रंप ने कहा कि इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। नए ग्लोबल टैरिफ के तहत अब भारत पर 18 प्रतिशत की जगह 10 प्रतिशत टैरिफ ही लागू होगा। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को भी मजबूत बताया।

3283 views