*राज्यपाल श्री पटेल के इंदौर आगमन पर कलेक्टर श्री वर्मा ने की भेंट*
इंदौर।राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज इंदौर आये। रेसीडेंसी कोठी पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने राज्यपाल श्री पटेल से शिष्टाचार भेंट की और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री पटेल 17 फरवरी को सुबह 11.30 बजे देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे तथा विश्वविद्यालय परिसर में एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।






