पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा ‘धन्यवाद’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर दी पहली प्रतिक्रिया*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली बार मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी। एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत में पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी को धन्यवाद कहा। इस समझौते के तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करेगा। हालांकि नया टैरिफ कब से लागू होगा और किन अमेरिकी उत्पादों की खरीद बढ़ेगी, इस पर अभी जानकारी बाकी है। पीएम मोदी ने इस मौके पर संस्कृत श्लोक भी साझा किया, जिसका अर्थ है कि धन सही कर्म, कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास से बढ़ता और सुरक्षित रहता है, तथा राष्ट्र की प्रगति में योगदान देता है।






