पीएम मोदी ने कहा- आत्मविश्वास से सब कुछ संभव, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद पोस्ट किया संदेश

पीएम मोदी ने कहा- आत्मविश्वास से सब कुछ संभव, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद पोस्ट किया संदेश*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आत्मविश्वास वह शक्ति है जो सब कुछ संभव बनाती है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगी। पीएम ने यह संदेश अमेरिका के साथ हाल ही में हुए व्यापार समझौते के बाद अपने एक्स पोस्ट में साझा किया। अमेरिका और भारत के बीच हुए समझौते के तहत अमेरिकी पारस्परिक टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया गया है। पीएम मोदी ने पोस्ट में एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया, जिसमें बताया गया कि धन नेक कार्यों से अर्जित होता है, साहस और कौशल से बढ़ता है और अनुशासन से राष्ट्र की प्रगति में योगदान देता है।

1407 views