*सिंहस्थ-2028 : निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

*सिंहस्थ-2028 : निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश*

*उज्जैन, 24 अक्टूबर।* सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत शहर में चल रहे विकास कार्यों का संभागायुक्त सह मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार को निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे एमआर-4 और 30 मीटर चौड़े एसआर-1 रोड के साथ ढांचा भवन से एमआर-5 तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया।

संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे हों, साइट पर इंजीनियर अनिवार्य रूप से मौजूद रहें और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। साथ ही वैकल्पिक मार्गों के लिए पर्याप्त साइनेज लगाने और अलग-अलग टीमें लगाकर काम में तेजी लाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अपर मेला अधिकारी ओमप्रकाश सनोडिया, एसडीएम एलएन गर्ग सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

134 views