टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाक मैच पर पाकिस्तान का विवाद, ICC सख्त*
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत-पाक मैच को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और ICC आमने-सामने हैं। पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार किया है, जिससे टूर्नामेंट में खलबली मच गई है। ICC ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान अपना फैसला नहीं बदलता, तो पूर्ण निलंबन, PSL में विदेशी खिलाड़ियों की रोक और करोड़ों डॉलर के राजस्व पर रोक जैसी कार्रवाई हो सकती है। पाकिस्तान का यह कदम ‘सिलेक्टिव पार्टिसिपेशन’ के तौर पर देखा जा रहा है, जबकि ICC इसे टूर्नामेंट की गरिमा और आर्थिक नुकसान के लिए बड़ा खतरा मान रही है। आगामी 48 घंटों में विवाद के हल होने की संभावना है।






