लोकसभा में सोमवार से बजट 2026 पर आम चर्चा, विपक्ष ने जताई नाराजगी*
बीते रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट 2026 पेश किया। सोमवार से संसद में इस बजट पर आम चर्चा शुरू होगी, जिसके बाद अनुदान मांगों पर विस्तृत बहस और वोटिंग होगी। वहीं, आरजेडी सांसदों ने बिहार से जुड़े मुद्दों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद के बाहर बजट पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वे सदन में ही अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी उनके साथ थीं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बजट की आलोचना करते हुए कहा कि युवाओं के पास नौकरी नहीं, निवेश घट रहा है, मैन्युफैक्चरिंग गिर रही है और किसान परेशान हैं, जिसे यह बजट नजरअंदाज करता है।






