केंद्रीय बजट में यूपी को 4.26 लाख करोड़ का लाभ, विकास और रोजगार में मिलेगी बड़ी बढ़त

केंद्रीय बजट में यूपी को 4.26 लाख करोड़ का लाभ, विकास और रोजगार में मिलेगी बड़ी बढ़त*
केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों रूपों में भारी लाभ मिला है। मोदी सरकार के खजाने से योगी सरकार की तिजोरी में लगभग 4.26 लाख करोड़ रुपये आएंगे, जो पिछले बजट से 25 हजार करोड़ रुपये अधिक हैं। इसमें केंद्रीय करों में हिस्सेदारी, कैपिटल असिस्टेंस, केंद्र प्रायोजित योजनाएं और वित्त आयोग के फंड शामिल हैं। केंद्रीय करों में प्रदेश की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही, कुल 2.68 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, मेट्रो और स्मार्ट सिटी जैसी परियोजनाओं के लिए 10 हजार करोड़ रुपये 50 साल के ब्याजमुक्त ऋण के रूप में दिए जाएंगे। आईटी, बीपीओ और केपीओ सेक्टर को जीएसटी में राहत, पशुपालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यटन में निवेश, तथा गेमिंग-एनीमेशन और कंटेंट क्रिएशन में रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजनाओं का प्रावधान किया गया है। यह बजट प्रदेश को विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था की दिशा में मजबूत करेगा।

1809 views