*केंद्रीय बजट से मध्यम वर्ग और व्यापार जगत को राहत के संकेत : अक्षय जैन

*केंद्रीय बजट से मध्यम वर्ग और व्यापार जगत को राहत के संकेत : अक्षय जैन*
इंदौर। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए अहिल्या चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स इंड्रस्ट्रीज के ज्वाइंट सेक्रेटरी अक्षय जैन ने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, एमएसएमई और व्यापारिक गतिविधियों को गति देने वाला है। बजट में उत्पादन लागत घटाने, घरेलू उद्योग को प्रोत्साहन और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस किया गया है।
अक्षय जैन ने बताया कि बजट में कुछ कच्चे माल व मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े इनपुट्स पर कर भार कम होने से टेक्सटाइल और गारमेंट्स सेक्टर की लागत घटेगी, जिससे आगे चलकर उपभोक्ताओं को भी कीमतों में राहत मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को कर राहत, युवाओं को कौशल विकास व रोजगार के अवसर, किसानों को इंफ्रास्ट्रक्चर व सप्लाई चेन सुधार का लाभ मिलेगा। वहीं एमएसएमई और छोटे व्यापारियों के लिए क्रेडिट सपोर्ट और नीतिगत सहयोग से व्यापारिक विश्वास मजबूत होगा।
अक्षय जैन के अनुसार बजट में मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की सोच को आगे बढ़ाया गया है। हालांकि रिटेल व गारमेंट्स सेक्टर जीएसटी सरलीकरण और कार्यशील पूंजी की सहज उपलब्धता की अपेक्षा करता है।
कुल मिलाकर यह बजट व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संदेश देता है।

2680 views