सीबीआई ने 1,000 करोड़ की साइबर ठगी में 17 आरोपी और 58 कंपनियों पर दाखिल किया आरोपपत्र

सीबीआई ने 1,000 करोड़ की साइबर ठगी में 17 आरोपी और 58 कंपनियों पर दाखिल किया आरोपपत्र*
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क से जुड़े 17 लोगों, जिनमें चार चीनी नागरिक शामिल हैं, और 58 कंपनियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोप है कि आरोपियों ने शेल कंपनियां बनाकर ऑनलाइन निवेश, फर्जी नौकरी, पोंजी स्कीम और गेमिंग के जरिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। जांच में सामने आया कि अवैध धन को 111 शेल कंपनियों और म्यूल खातों के माध्यम से घुमाया गया। यह नेटवर्क 2020 में कोरोना काल के दौरान सक्रिय हुआ था और अब भी विदेशी हैंडलरों के नियंत्रण में बताया गया है।

2814 views