डील नहीं, छात्रों की सुरक्षा के लिए खत्म किया अनशन’ — सोनम वांगचुक

डील नहीं, छात्रों की सुरक्षा के लिए खत्म किया अनशन’ — सोनम वांगचुक*
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के साथ किसी भी तरह के समझौते की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने 26 दिन का अनिश्चितकालीन अनशन केवल छात्रों की सुरक्षा और संभावित पुलिस कार्रवाई को रोकने के लिए समाप्त किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही उन्होंने यह फैसला लिया। वांगचुक ने कहा कि सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई न करने, परीक्षा सुधार और पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने तथा प्रभावित छात्रों के परिवारों को मुआवजे पर सकारात्मक विचार करने का लिखित आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सफदरजंग अस्पताल में उनके साथ कैदी जैसा व्यवहार किया गया। साथ ही स्पष्ट किया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अन्य मांगों को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

2479 views