पीएम मोदी की इंस्टा रील ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज

पीएम मोदी की इंस्टा रील ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंस्टाग्राम रील ने नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। पेपर लीक रोकने के उपायों पर साझा की गई इस रील को 24 घंटे के भीतर 30.3 करोड़ से अधिक बार देखा गया। इससे पहले यह रिकॉर्ड यूट्यूबर आईशोस्पीड की बीटीएस के साथ वाली रील के नाम था। रील की जबरदस्त लोकप्रियता के चलते पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ही रात में करीब 10 लाख नए लोग जुड़े। दूसरी रील में प्रधानमंत्री ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका स्नेह और सकारात्मक सुझाव उन्हें आगे भी प्रेरित करते रहेंगे। इस रील को अब तक 1.6 करोड़ से अधिक लाइक और 15 लाख से ज्यादा कमेंट भी मिल चुके हैं।

871 views