जल्द ही शहर वासियों को मिलेगी नव श्रृंगारित स्विमिंग पूल की सौगात

जल्द ही शहर वासियों को मिलेगी नव श्रृंगारित स्विमिंग पूल की सौगात

नगर निगम द्वारा जल्द ही शहर वासियों को नव श्रृंगारित स्विमिंग पूल की शौगत दी जाने वाली है । नेहरू पार्क में पुराने स्विमिंग पूल को 4 करोड़ की लागत से और सुविधाजनक बनाया गया है। इस स्वीमिंग पूल का जीर्णोद्धार लगभग पूर्ण हो चुका है। अगस्त के प्रथम सप्ताह में इसे प्रारंभ किया जा सकता है। निगम सामान्य प्रशासन समिति के प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि स्वीमिंग पूल में सुविधाजनक चेंजिंग रूम बाथरूम बनाए गए हैं। पॉन्ड को वॉटरप्रूफ किया गया है। फवारा पंपिंग स्टेशन आदि स्थापित किए गए हैं। इस स्विमिंग पूल को अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के हिसाब से तैयार किया गया है। स्वीमिंग पूल की अधिकतम गहराई 15 फिट है। अभी पंपिंग से वाटर फिल्टर लगातार किया जा रहा है। इसका जीर्णोद्धार काफी लंबे समय बाद पूर्ण हो पाया है ठेकेदार को राशि प्राप्त नहीं होने के कारण काफी विलंब हो गया।स्वीमिंग के शौकीन लोगों को लंबे समय बाद यह शौगात मिलने जा रही है। शहर के मध्य में होने के कारण तैराकों की पहली पसंद नेहरू पार्क का स्वीमिंग पूल ही है।

134 views