दिल्ली में कांग्रेस की महारैली, राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधन

दिल्ली में कांग्रेस की महारैली, राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधन*
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली आयोजित की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बताया कि हर बूथ से कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे और सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा, आवास और अन्य व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया गया है। रैली में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता भाषण देंगे। देश भर से पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं, जिनमें जम्मू-कश्मीर से 1027 कार्यकर्ता भी शामिल हैं। ओडिशा कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार वोट चोरी की सरकार है और रैली के जरिए लोकतंत्र की रक्षा की जाएगी।

2010 views