सऊदी अरब में बड़ा सड़क हादसा, 42 भारतीयों की हुई मौत

सऊदी अरब में बड़ा सड़क हादसा, 42 भारतीयों की हुई मौत*
नई दिल्ली। सऊदी अरब में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें 42 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। यह हादसा बीती रात करीब 1:30 बजे उस समय हुआ जब मक्का से मदीना जा रही एक बस रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार यात्रियों में अधिकांश भारतीय थे। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और घटना के कारणों की जांच जारी है।

5628 views