विश्वकप ट्रॉफी का टैटू बनवाकर भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर, बोलीं बचपन का सपना हुआ पूरा

विश्वकप ट्रॉफी का टैटू बनवाकर भावुक हुईं हरमनप्रीत कौर, बोलीं बचपन का सपना हुआ पूरा*
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐतिहासिक जीत की याद को अपनी त्वचा पर हमेशा के लिए अंकित कर लिया है। उन्होंने विश्वकप ट्रॉफी का टैटू बनवाया है, जिस पर 52 लिखा है यह महिला वनडे विश्वकप के 52 साल के इतिहास में भारत की पहली जीत को दर्शाता है। टैटू पर विजय वर्ष 2025 भी अंकित है। हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया पर टैटू की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि हमेशा के लिए मेरी त्वचा और दिल में बस गए हो। पहले दिन से तुम्हारा इंतजार कर रही थी, अब हर सुबह तुम्हें देखूंगी और तुम्हारी आभारी रहूंगी।

2345 views