ननकाना साहिब व करतारपुर साहिब में मत्था टेकने के लिए 2,100 भारतीय सिख श्रद्धालु पहुंचे पाकिस्तान*
लाहौर। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर लगभग 2,100 भारतीय सिख श्रद्धालु मंगलवार को वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान पहुंचे। यह यात्रा मई में दोनों देशों के बीच हुए चार दिवसीय संघर्ष के बाद पहला जन संपर्क अवसर है। पाकिस्तान सरकार ने इस अवसर के लिए 2,150 वीजा जारी किए थे। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज की अगुवाई में श्रद्धालु अटारी-वाघा सीमा पार कर लाहौर पहुंचे, जहां उनका स्वागत पंजाब प्रांत के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा और पाकिस्तान इवैक्यूई ट्रस्ट बोर्ड (ईटीबी) के अधिकारियों ने फूल बरसाकर गर्मजोशी से किया। श्रद्धालु अपनी यात्रा के दौरान ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब सहित पाकिस्तान के अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों में मत्था टेकेंगे।






