12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में सबसे पहले दीपावली का पर्व मनाने की परंपरा है।

*12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में सबसे पहले दीपावली का पर्व मनाने की परंपरा है।*
*सोमवार सुबह भस्म आरती में भगवान महाकाल का विशेष शृंगार और पूजा-अर्चना कर दीपावली का शुभारंभ किया गया।*
*सोमवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान दिवाली मनाई गई। सुबह भस्म आरती के दौरान सबसे पहले पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान महाकाल को केसर और चंदन का उबटन लगाया। फिर गर्म पानी से भगवान का स्नान हुआ। इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाकर फुलझड़ी से आरती उतारी गई और दीपावली का पर्व मनाया गया।*

871 views