रजत जयंती के मौके पर मराठी सोशल ग्रुप का अभिनन्दन

रजत जयंती के मौके पर मराठी सोशल ग्रुप का अभिनन्दन

इंदौर। इन्दौर में संस्कृति, स्वाद और सहकार भावना के अद्वितीय आयोजन मेगा ट्रेड फेयर और मराठी फूड फेस्टीवल जत्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अभिनव कला समाज ने मेज़बान मराठी सोश्यल ग्रुप ट्रस्ट का अभिनंन्दन किया।

अभिनन्दन पत्र में कहा गया मराठी जत्रा ने स्वाद, स्वच्छता, सौजन्यता, समन्वय और पारिवारिकता की मिसाल कायम करते हुए देशव्यापी प्रतिष्ठा अर्जित की है। यह आयोजन महाराष्ट्रीयन प्रबंध कौशल का अनुपम उदाहरण है। बदलते समय और सोच के साथ मराठी जत्रा ने भारतीय संस्कृति को जिस तरह से आत्मसात किया है वह अनुकरणीय है। इस आयोजन में बुजुर्ग और युवा पीढ़ी का अनोखा मिलन देखना रोमांचित करता है।

अध्यात्मिक गुरु डॉ. प्रदीप तराणेकर एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की ख़ास मौजूदगी में अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, उपाध्यक्ष पं. सुनील मसूरकर, संयुक्त प्रधानमन्त्री आलोक बाजपेयी, कार्यकारणी सदस्य, सोनाली यादव, बंसीलाल लालवानी, ज्योत्सना सोहनी एवं सतीश फाल्के ने मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर दांडेकर, सचिव तृप्ति महाजन, हर्षवर्धन लिखिते एवं राजेश शाह को अभिनन्दन पत्र भेंट किया। चार दिवसीय जत्रा के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी वर्चुअली जुड़कर मराठी व्यंजनों की खुलकर तारीफ की और आयोजकों को बधाई दी। चार दिवसीय आयोजन में शहर के पांच लाख से अधिक लोगों ने मराठी व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया।

5427 views