भारतीय जनता पार्टी की यूनिटी मार्च की तैयारी आरम्भ
भारतीय जनता पार्टी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर देशभर में यूनिटी मार्च आयोजित करने जा रही है। इस बड़े कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यशाला संपन्न हुई। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।
कार्यशाला में देशभर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और मार्च की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। मध्य प्रदेश में भी इसी क्रम में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस कार्यशाला में संयोजक और सह संयोजकों की भूमिका भी स्पष्ट की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती को मुख्य संयोजक बनाया गया है। उनके साथ प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर और श्री राहुल कोठारी सह-संयोजक के रूप में कार्य करेंगे।
यूनिटी मार्च के तहत देशभर में तीन प्रकार की यात्राएं आयोजित की जाएंगी:
लोकसभा पदयात्रा सभी लोकसभा क्षेत्रों में तीन दिवसीय पदयात्रा।
रोड यात्रा प्रत्येक जिले से 5 युवा प्रतिनिधियों को 4 प्रमुख स्थानों (दिल्ली, जयपुर, नागपुर, मुंबई) से बसों के माध्यम से करमसद (गुजरात) तक पहुंचाया जाएगा।
नेशनल पदयात्रा सरदार पटेल के जन्म स्थल करमसद से केवडिया तक 150 किमी की राष्ट्रीय पदयात्रा।
यात्राओं का शेड्यूल इस प्रकार है:
31 अक्टूबर से 25 नवम्बर भाजपा संगठन और सरकार द्वारा स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम।
26 नवम्बर से 6 दिसम्बर केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से राष्ट्रीय पदयात्रा आयोजित।
प्रदेश उपाध्यक्ष *श्री जीतू जिराती* ने कहा कि यह कार्यक्रम सरदार पटेल की एकता और देशभक्ति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। युवा मोर्चा इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लेगा और पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल बनाएगा।
4556 views





