पीएम मोदी ने किसानों के लिए शुरू की 35 हजार करोड़ की अहम योजनाएँ*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कृषि क्षेत्र के लिए करीब 35,440 करोड़ रुपये की दो प्रमुख योजनाओं की शुरुआत की। इसके साथ ही करीब 24 हजार करोड़ रुपये की धन-धान्य कृषि योजना का भी शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने ओडिशा में जनसभा के दौरान इन योजनाओं की घोषणा की, जिससे किसानों को तकनीकी, वित्तीय और उत्पादन के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी।






