कफ सिरप निर्माता कंपनी के मालिक गिरफ्तार, केंद्र ने बढ़ाई निगरानी*
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पुलिस ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक एस. रंगनाथन को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कफ सिरप बनाने वाली सभी दवा निर्माता कंपनियों की निगरानी शुरू कर दी है। सरकार ने निर्देश जारी कर कहा है कि गुणवत्ता मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित एजेंसियां उत्पादन इकाइयों की जांच में जुट गई हैं।






