प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे दो 2025-26 में निःशुल्क LPG सिलिंडर*
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में लाभार्थियों को दो निःशुल्क एलपीजी सिलिंडर रिफिल प्रदान किए जाएंगे। प्रथम चरण में अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक एक सिलिंडर और द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च 2026 तक एक सिलिंडर दिया जाएगा। खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह जानकारी उज्जवला लाभार्थियों को दी गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि लाभार्थियों का बैंक खाता एसीटीसी (आधार आधारित नकद अंतरण) से लिंक होना आवश्यक है।






