राम मंदिर को अंतरराष्ट्रीय मंदिर बनाना पीएम मोदी का सपना, 25 नवंबर को करेंगे ध्वजारोहण

राम मंदिर को अंतरराष्ट्रीय मंदिर बनाना पीएम मोदी का सपना, 25 नवंबर को करेंगे ध्वजारोहण*
राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि राम मंदिर केवल राष्ट्र मंदिर नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय राम मंदिर बने। प्रधानमंत्री का सपना है कि सभी क्षेत्र, वर्ग और विचारधारा के लोग इसे स्वीकार करें। जब यह सपना साकार होता नजर आता है तो मन को संतोष मिलता है। 25 नवंबर अयोध्या के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर के शिखर पर 21 फीट का ध्वजारोहण करेंगे। इसी दिन राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी। ध्वजारोहण के साथ प्रधानमंत्री पूरे विश्व को राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने का संदेश देंगे।

2211 views