भारत-ब्रिटेन ने 468 मिलियन डॉलर की मिसाइल डील सहित अन्य कई समझौते किए हस्ताक्षर*
भारत और ब्रिटेन ने 468 मिलियन डॉलर की मिसाइल डील पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत भारतीय सेना को ब्रिटिश मिसाइलें उपलब्ध कराई जाएंगी और वायु रक्षा क्षमता मजबूत होगी। दोनों देशों ने प्रौद्योगिकी, शिक्षा, व्यापार और जलवायु जैसे क्षेत्रों में भी कई समझौते किए हैं। इन समझौतों से नवाचार को बढ़ावा, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है।






