सोने में नरमी और चांदी में रिकॉर्ड तोड़ तेजी

सोने में नरमी और चांदी में रिकॉर्ड तोड़ तेजी*
धनतेरस और दिवाली पर सोने-चांदी की खरीदारी मुश्किल बनती जा रही है। आज कारोबार के चौथे दिन गुरूवार को दिन में कारोबार के समय सोना 1,22,111 रुपए प्रति 10 ग्राम निम्न स्तर पर रहा। खबर लिखे जाने तक यह 1,22,906 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी भी दिन में कारोबार के समय 1,53,388 प्रति किलोग्राम रिकॉर्ड तोड़ उच्च स्तर पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक यह 1,50,816 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

2747 views