तपस्या से कर्मो का नाश ओर जन्म मरण से मुक्ति मिलती है

महावीर भवन, इमली बाजार
04 अक्टूम्बर 2025

*तपस्या से कर्मो का नाश ओर जन्म मरण से मुक्ति मिलती है*

उपप्रवर्तक श्रृतमुनि जी महाराज

*तप शिरोमणी अक्षर मुनि जी महाराज कि 46 दिन की तपस्या पर तप अभिनंदन समारोह आज*

महावीर भवन इमली बाजार में पुज्य उप प्रवर्तक श्रृत मुनि जी महाराज के शिष्य तप शिरोमणी अक्षर मुनि जी महाराज के 46 दिन कि तपस्या की पूर्णाहुती का भव्य आयोजन 5 अक्टूम्बर 2025 रविवार को महावीर बाग एरोड्रम रोड, इंदौर पर आयोजित किया गया है।
महामंत्री रमेश भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर देश के विभिन्न महानगरो से करीब 500 श्रद्धालुगण भाग लेगे ।तपस्या से आत्म शुध्दि, आत्मबल का निर्माण और आत्म परिवर्तन की प्राप्ती होती है।
आज तपस्या के उपलक्ष्य में तपस्वी बहेनो को चुनरी ओढाई गई और केसर छाटने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
चातुर्मास संयोजक प्रकाश भटेवरा ने जानकारी दी है पुज्य गुरू देव के साथ 20 श्रावक श्राविकाओं ने भी सिध्दितप कि आराधना की है उनका बहुमान होगा।
वरगोडा संयोजक रितेश कटकानी ने बताया कि 5 अक्टूम्बर को प्रातः 7.30 बजे महावीर भवन इमली बाजार से तपस्वियों का वरघोड़ा प्रारंभ होगा जो महावीर बाग एरोड्रम रोड़ पर पहुंचेगा।
हेमंत बोहरा ने बताया कि वहां पर मुख्य समारोह होगा। समारोह में नगर में विराजित साधु साध्वी भगवंत भी पधारेगें। श्री जिनेश्वर जैन ने बताया कि समारोह में पैसठिया यंत्र के कलश की बोली लगाई जाएगी।
पूज्य श्री श्रुतमुनिजी महाराज के जन्मोत्सव ओर श्री अक्षरमुनिजी महाराज के तपित्सव प्रसंग पर आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली की मानव सेवा योजना के अन्तर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी होगा।यह जानकारी मानव सेवा योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश भटेवरा राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्र चोपड़ा और प्रांतीय मानव सेवा योजना अध्यक्ष रूपेंद्र नारेलिया ने दी।
धर्मसभा का संचालन प्रकाश भटेवरा ने किया।

2278 views