कुछ ही घंटों में होगी बैंकों में चेकों की क्लीयरेंस*
बैंकिंग कार्य में आज से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बैंकों में क्लीयरेंस के चेकों का भुगतान उसी दिन कुछ ही घंटों में करना होगा। यह प्रतिक्रिया कंटीन्यूअस और सेटलमेंट आन रियलाइजेशन प्रणाली की ओर से की जा रही है। अब तक चेक जमा होने में 1-2 कार्य दिवस लगते थे। अब चेक सुबह 10 से शाम चार बजे के बीच किसी भी समय जमा करने पर स्कैन कर दिन में 11 बजे, दोपहर और शाम चार बजे तक प्रस्तुत करना होगा। सीमित समय में ही स्वीकार या अस्वीकार की अंतिम समय सात बजे तक प्रतिक्रिया देनी होगी अन्यथा चेक को स्वतः स्वीकार (आटो अप्रूव) माना जाएगा। ग्राहकों को भी पाजिटिव पे जैसे सुरक्षा तंत्र का पालन करना होगा। मोबाइल पर चेक का स्वीकृत होना या न होने की सूचना सामान्य होगी। क्लीयर होने के एक घंटे में क्रेडिट करना होगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामंत्री सतीश माहेश्वरी ने बताया कि चार अक्टूबर से बैंकों में क्लीयरेंस के चेकों का भुगतान उसी दिन कुछ ही घंटों में करना होगा। तीन जनवरी 2026 से बैंक को केवल तीन घंटे ही दिए जाएंगे।






