वैश्विक अनिश्चितता के बीच भी मजबूत है भारत की अर्थव्यवस्था : वित्त मंत्री*

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भी मजबूत है भारत की अर्थव्यवस्था : वित्त मंत्री*
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन 2025 में कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत की स्थिति मजबूत है और अर्थव्यवस्था बाहरी झटकों को झेलने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि युद्ध, रणनीतिक प्रतिद्वंद्विता, व्यापार और ऊर्जा असंतुलन जैसी चुनौतियों के बीच नए वैश्विक गठबंधन उभर रहे हैं। निर्मला सीतारमण ने भारतीय अर्थव्यवस्था की लचीलापन और विकास क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि इसका आधार उसके घरेलू कारक हैं, जो बाहरी प्रभाव को कम करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का आर्थिक उदय आकस्मिक नहीं है, बल्कि कई मजबूत कारकों का परिणाम है।

4556 views