गृहमंत्री अमित शाह ने खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों को अपनाने का किया आग्रह

गृहमंत्री अमित शाह ने खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों को अपनाने का किया आग्रह*
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने गांधी जयंती के अवसर पर प्रत्येक परिवार से सालाना 5000 रुपये के खादी उत्पाद खरीदने का आग्रह किया। उन्होंने खादी ग्रामोद्योग आउटलेट का उद्घाटन किया जिसमें खादी उत्पादों पर 20% छूट ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10 फीसदी छूट की सुविधा दी गई। अमित शाह ने कहा कि खादी को पुनर्जीवित करना और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देना देश के आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण है। उनका यह संदेश स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को समर्थन देने के उद्देश्य से भी जुड़ा हुआ है। इस पहल से न केवल खादी और ग्रामोद्योग का प्रचार होगा, बल्कि देश के छोटे कारीगर और स्थानीय उद्योग भी मजबूत होंगे।

3015 views