मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि*
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों महान विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गोरखनाथ मंदिर के आवासीय भवन के प्रथम तल पर दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्पार्चन किया गया। मुख्यमंत्री ने उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए निर्देश दिए कि दीपावली से पहले प्रदेश के प्रत्येक जनपद में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो की तर्ज पर स्वदेशी मेला आयोजित किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को विजय दशमी की बधाई भी दी।

2412 views