राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 156 वीं जयंती पर राष्ट्रपति व पीएम ने राजघाट पहुंचकर दी श्रद्धांजलि*
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर आज देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली स्थित राजघाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया और पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने बापू के दिखाए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी गांधीजी को स्मरण करते हुए देशवासियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। गांधी जयंती पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी राजघाट पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।






