विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रावण पुतले का दहन कर मानवता की विजय का दिया संदेश

विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रावण पुतले का दहन कर मानवता की विजय का दिया संदेश*
नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मैदान पर श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिरकत की। राष्ट्रपति ने प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। उन्होंने कहा कि मानवता अच्छाई की विजय से फलती-फूलती है। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आतंकवाद के रावण पर मानवता की विजय का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि जब आतंकवाद मानव जाति पर आक्रमण करता है, तो उसका निवारण करना आवश्यक हो जाता है।

2613 views