सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों कोदिया जनता सेवा का तोहफा, संचालित होंगी 250 बसें

खुशखबरी: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों कोदिया जनता सेवा का तोहफा, संचालित होंगी 250 बसें*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित परिवहन विभाग के कार्यक्रम में पहुंचे और प्रदेश को ग्रामीण जनता सेवा का तोहफा दिया। इस योजना के तहत लखनऊ समेत प्रदेशभर में 250 बसें संचालित की जाएंगी। जिनमें प्रत्येक डिपो की 10 फीसदी फ्लीट जनता सेवा के लिए आरक्षित होगी। ये बसें 75-80 किमी दूरी के दायरे में आने वाले गांवों तक चलेंगी और किराया लगभग 20 फीसदी तक कम होगा। सीएम ने बताया कि इन बसों के माध्यम से आरटीओ कार्यालय से जुड़े 48 कामों के आवेदन के लिए डेढ़ लाख जन सुविधा केंद्र सहित कई श्रेणियों में सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

3350 views